मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा का भारत दौरा स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा का भारत दौरा स्थगित

काठमांडू। नेपाल के प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा का भारत दौरा स्थगित हो गया है। वह शनिवार को ही भारत जाने की तैयारी में थे, जिसे बाद में टाल कर रविवार तय किया गया था। हालांकि, वह रविवार को भी भारत नहीं जा रहे हैं।नई दिल्ली में पार्टी की जनसंपर्क समिति का अधिवेशन आयोजित किया गया है, जिसमें थापा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। थापा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार भी थे लेकिन उन्होंने अंतिम समय में भारत न जाने का फैसला किया।कांग्रेस प्रवक्ता देवराज चालिसे ने बताया कि अध्यक्ष थापा का भारत दौरा रद्द कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने दौरा रद्द होने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।चालिसे ने कहा, "पूर्ण रूप से आंतरिक और तकनीकी कारणों के चलते पार्टी अध्यक्ष ने भारत दौरा स्थगित किया है।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके भारत दौरे की नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।दौरा स्थगित करने की आधिकारिक वजह भले ही कांग्रेस ने उजागर न की हो लेकिन सूत्रों के अनुसार पार्टी की आंतरिक कलह इसका मुख्य कारण है। विशेष महाधिवेशन से गगन थापा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद से ही संस्थापन पक्ष और असंतुष्ट गुट के बीच खींचतान काफी तेज हो गई है। इसी बीच पार्टी की आधिकारिकता को लेकर असंतुष्ट पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है जिस पर सोमवार को सुनवाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें