मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

काठमांडू। नेपाल में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण तीन राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण सैकड़ों यात्रीवाहक बसें और मालवाहक ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं।पिछले हफ्ते से हो रही बारिश के कारण काठमांडू से जनकपुर को जोड़ने वाला वीपी राजमार्ग अवरुद्ध है। वीपी राजमार्ग के सिंधुली क्षेत्र में बनाए गए अस्थाई डायवर्सन भी बारिश में बह गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस राजमार्ग की यात्रा पर पूरी तरह रोक लगा दी है।ललितपुर के पाङ्दुर क्षेत्र में भूस्खलन के बाद कान्ति लोकपथ अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे हुए भूस्खलन के कारण काठमाडौं–हेटौंडा मार्ग पर सवारी आवागमन पूरी तरह प्रभावित हुआ है।तराई मधेश को जोड़ने वाले पोस्टल हाइवे का एक पुल टूटने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। मधेश प्रदेश ट्रैफिक कार्यालय के तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि धनुषा और सिरहा जिला को जोड़ने वाले पुल के टूट जाने से यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस पुल के टूटने से यहां से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन रास्ते में ही फंसे हैं। इनमें अधिकांश यात्रीवाहक सार्वजनिक बस और तो कुछ मालवाहक ट्रक और तेल टैंकर हैं। पुलिस ने बताया कि यहां डायवर्सन बनाने का काम चल रहा है ताकि यातायात को सुचारू किया जा सके। इस बीच, निर्माणाधीन सूर्यविनायक–साँगा सड़क में फिसलन हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें