मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल : तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल : तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा

तीन नए मंत्रियों को शपथ

काठमांडू, 15 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में इन्हें शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया गया।

जेन-जी आंदोलन से सत्ता परिवर्तन

नेपाल में हाल ही में हुए जेन-जी आंदोलन के चलते सत्ता परिवर्तन हुआ। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़के इस आंदोलन में युवाओं ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाने की मांग रखी थी। आंदोलन खत्म होने के बाद 12 सितंबर को राष्ट्रपति पौडेल ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

पीएम कार्की के शुरुआती फैसले

पदभार संभालते ही प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने जेन-जी आंदोलन में मारे गए लोगों को ‘शहीद’ का दर्जा दिया। साथ ही मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

भारत और चीन की शुभकामनाएं

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, चीन ने भी सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन नेपाल के साथ दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने का प्रयास करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें