मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग, देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग को लिखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल में चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग, देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग को लिखा

काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के शेरबहादुर देउवा समूह ने 20 मार्च को होने वाले नामांकन की निर्वाचन तालिका को स्थगित करने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए 20 जनवरी को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। देउवा समूह के नेता मीनबहादुर विश्वकर्मा के अनुसार पार्टी के मुख्य सचिव और पूर्व महान्यायाधिवक्ता खम्म बहादुर खाती ने निर्वाचन आयोग से मामला अदालत में होने के कारण फिलहाल निर्वाचन प्रक्रिया रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ देर पहले सर्वोच्च अदालत में दायर रिट की प्रमाणित प्रति लेकर वे निर्वाचन आयोग दे दिया है, ताकि इसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित किया जाए।पार्टी के विशेष महाधिवेशन से गगनकुमार थापा सहित कार्यसमिति निर्वाचित हो चुकी है, जिसे निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक मान्यता देने का निर्णय पहले ही सुना दिया है। देउवा समूह ने निर्वाचन आयोग के इस निर्णय को रद्द करने की मांग करते हुए आज ही सर्वोच्च अदालत में रिट दायर की है, जिसकी पेशी माघ 6 को तय की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें