मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिला

काठमांडू। प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव तीन दिन बाद रविवार को पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिल गया है। वह ब्रॉड पीक पर तीन दिन पहले लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए थे।पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब (एसीपी) के अनुसार निर्मल पुर्जा और उनकी टीम का गुरुवार सुबह हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने के बाद उनसे संपर्क टूट गया था। इससे पहले शनिवार को उनके अभियान का आयोजन करने वाली कंपनी एलिट एक्सपेड ने पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल साखी सहित अभियान में शामिल सभी सदस्यों की मृत्यु की पुष्टि की थी।एसीपी की नायला कियानी ने एक आधिकारिक बयान में निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव मिलने की पुष्टि की। एसीपी के बयान में कहा गया, "हमें अत्यंत दुख के साथ यह जानकारी साझा करनी पड़ रही है कि स्थल मार्ग से पहुंची बचाव टीम ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' के शव तक पहुंच गई है। वहां तीन अन्य शव भी दिखाई दिए हैं, लेकिन उनकी पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बचाव दल सभी शवों को जापानी कैंप तक लाएगा।"एसीपी ने यह भी बताया कि अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है। चूंकि, घटनास्थल से प्राप्त जानकारी अभी प्रारंभिक है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि होने तक अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें