मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में हुई बारिश से किशनगंज में नदियों के जलस्तर में इजाफा, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

किशनगंज,। जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के तराई हिस्सों और सीमांचल के

क्षेत्रों में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। इससे नदियों का जलस्तर उफान

पर है। इसको लेकर जिले में बाढ़ की आंशका बढ़ चुकी है। राज्य के कई इलाके

प्रतिवर्ष नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से बाढ़ प्रभावित रहता है।

टेढ़ागाछ,

दिघलबैंक और पोठिया प्रखंड क्षेत्र में हर साल सैकड़ों घर बाढ़ में विलीन

हो जाते है और लोगों का लाखों का नुकसान होता है। किशनगंज के साथ ही

अररिया, पूर्णिया और कटिहार में हो रही लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर

में बढ़ोतरी हो गई है। किशनगंज और अररिया बॉर्डर होकर बहने वाली कनकई नदी

के जलस्तर में अचानक काफी तेजी आई है।इससे किशनगंज जिला काफी प्रभावित हुआ

है। जिले के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे है।

जिले

में नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी तट से सटे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई

है और लोग पलायन को मजबूर है।ग्रामीण सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे हैं।

इधर, नदियों के जलस्तर में इजाफा को देख जिला प्रशासन भी अलर्ट हो चुकी है।

बाढ़ से बचाव को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें