मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल हो रही बारिश से पहाड़ी नदियो में उफान,रक्सौल शहर के कई मुहल्ले हुए जलमग्न

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। नेपाल में लगातार हो रही बारिश से बूढी गंडक की सहायक पहाड़ी नदिया उफान पर है।

तिलावे,बंगरी

सरिसवा,दुधौरा समेत करीब दर्जन भर नदियो के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि

दर्ज की जा रही है। जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से पहाड़ से ढलकर पानी अब

धीरे-धीरे भारत के मैदानी क्षेत्रो की ओर बढ रही है। लिहाजा बूढी गंडक के

जलस्तर में कल रात से लगातार वृद्धि हो रही है।

हालांकि

बूढी गंडक लालबेगिया घाट पर निर्धारित खतरे के निशान 63.195मीटर से नीचे

यानी 59.80 मीटर पर बह रही है। अगर बूढी गंडक की सहायक नदियो के जलस्तर में

इजाफा हुआ तो देर रात तक बूढी गंडक के जलस्तर और वृद्धि हो सकती है।

उल्लेखनीय है,कि नेपाल से सरिसवा नदी का पानी रक्सौल शहर के

सुंदरपुर,अहिरवाटोला, इस्लामपुर सहित कई मुहल्लों में प्रवेश कर गया है।

जिससे यहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है,लोगो को खासा परेशानी का सामना

करना पड़ रहा है।

नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार यहां

पिछले पांच दिनो से लगातार बारिश हो रही है।ऐसे में कयास लगाया जा रहा

है,कि बूढी गंडक के जल स्तर बढ सकती है,ऐसे में जिले के रामगढ़वा,

सुगौली,बंजरिया,मोतिहारी सदर के निचले क्षेत्र में बाढ़ पानी प्रवेश कर

सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें