मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा आज से 72 घंटे तक के लिए सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा आज से 72 घंटे तक के लिए सील

काठमांडू। नेपाल में 5 मार्च को होने जा रहे प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से नेपाल से सटी भारत और चीन की सीमाओं को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।नेपाल से लगी भारत और चीन की सीमा आज मध्य रात से 5 मार्च शाम तक के लिए बंद कर दी गई है। इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नेपाल-भारत की सीमा सील होने से पहले भारत और चीन से सटे सभी जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त बैठक में इस बात की औपचारिक जानकारी करा दी गई थी। सरकार ने यह कदम चुनाव के दौरान अवांछित गतिविधियों, आपराधिक तत्वों की आवाजाही, अवैध धन तथा प्रचार सामग्री के प्रवेश को रोकने के लिए उठाया है। गृह प्रशासन के अनुसार सीमा नाकों पर सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षा निकायों की तैनाती बढ़ा दी गई है।चुनाव प्रयोजन के लिए नेपाल भारत सीमा पर विशेष निगरानी के लिए भेजे गए नेपाल पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक उमा चतुर्वेदी ने बताया कि सीमा सील रहने की अवधि में आम नागरिकों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं जैसे ईंधन से लड़े वाहन, आपातकालीन चिकित्सा तथा विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को आवश्यक जांच के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जाएगी। भारत के साथ खुली सीमा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि बाहरी हस्तक्षेप या अवैध गतिविधियों की संभावना को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें