मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में हो रही लगातार बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान पर, पार किया लाल निशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना, । नेपाल में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की नदियां उफान

पर हैं। कोसी, बागमती, कमला बलान, महानंदा और परमान नदी लाल निशान को पार

कर गयीं हैं। गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार चला गया है। गंगा नदी

पटना के दीघाघाट से लेकर भागलपुर तक लगातार ऊपर बढ़ रही है।

राज्य

के जल संसाधन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, महानंदा का जलस्तर

पूर्णिया में खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया है जबकि बागमती

सीतामढ़ी में खतरे के निशान से 60 सेमी और कोसी सुपौल में 52 सेमी ऊपर

पहुंच गयी है। इसी तरह कमला बलान मधुबनी में 50 सेमी जबकि परमान नदी

पूर्णिया में खतरे के निशान से 45 सेमी से ऊपर बह रही है। इन सबका जलस्तर

लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। बागमती मुजफ्फरपुर में चेतावनी स्तर के

ऊपर पहुंच गयी है।

बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी में

तेज उफान है। नदी का जलस्तर सोमवार शाम को खतरे के निशान को पार कर गया।

बराह क्षेत्र में जबरदस्त बारिश के बाद वीरपुर बराज पर नदी का जलस्तर 1.82

लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया। इसके बाद नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ लेकिन

देर रात इसके जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गयी।

गंडक नदी

वाल्मीकिनगर बराज पर 52 हजार क्यूसेक के ऊपर पहुंच गया है। इसके जलस्तर में

भी वृद्धि हो रही है। गंडक नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद गोपालगंज में

इसका जलस्तर चेतावनी स्तर के ऊपर पहुंच गया। अगले 12 से 24 घंटे में इसके

खतरे के निशान को पार कर जाने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें