मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल : विमान हादसे की जांच के लिए सरकार ने बनाई समिति, कल राष्ट्रीय शोक की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू,। काठमांडू के त्रिभुवन अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल पर आज

सुबह हुए विमान हादसे की जांच के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति

बनाई है। इस जांच समिति को 45 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

विमान

दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पहुंचे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जांच के

आदेश दिए थे। विमानस्थल से अपने दफ्तर पहुंचने के बाद कैबिनेट की आपात बैठक

बुलाई गई, जिसमें विमान हादसे को लेकर कई फैसले किए गए। सरकार ने विमान

हादसे में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि देते हुए गुरुवार को

राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।

कैबिनेट की बैठक के बारे में

जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने कहा कि कल

देशभर के सरकारी दफ्तरों और विदेश में रहे नेपाली नियोग में राष्ट्रीय झंडा

को आधा झुकाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में

घायल पायलट के संपूर्ण इलाज का खर्च नेपाल सरकार के तरफ से किया जाएगा।

सरकार

ने हादसे की जांच के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के पूर्व महानिदेशक रतीश चन्द

लाल के संयोजकत्व में एक उच्चस्तरीय जांच समिति के गठन का भी फैसला किया

है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस पांच सदस्यीय जांच समिति में वरिष्ठ

पायलट दिपुराज ज्वारचन, पुल्चोक इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राध्यापक डॉ सुदीप

भट्टराई और संजय अधिकारी को भी रखा गया है। एयर ट्राफिक कंट्रोल अफिसर

मुकेश डंगोल को सदस्य सचिव बनाया गया है। गुरूंग के मुताबिक इस समिति को 45

दिनों के भीतर अपना रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें