मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के पक्ष में दिया पूर्ण समर्थन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने के पक्ष में दिया पूर्ण समर्थन

काठमांडू। पांच महीने के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा ने खुद के हिन्दू राष्ट्र के पक्ष में होने की बात कही है। रविवार को पार्टी के एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए देउवा ने कहा है कि वह हिंदू धर्म मानने वाले व्यक्ति हैं। देउवा ने स्पष्ट किया कि वह हिन्दू हैं इसलिए किसी धर्म या संप्रदाय के विरोधी नहीं हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि मैं हिंदू हूं। मैं किसी का विरोधी नहीं हूं। नेपाल में मुस्लिम धर्म मानने वाले लोग हैं, ईसाई समुदाय के लोग हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कहने और मानने का अधिकार होना चाहिए कि वह हिंदू हैं और हिंदू धर्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इस विषय में किसी तरह का भ्रम न रखने की बात कही। पूर्व प्रधानमंत्री देउवा ने बताया कि उनका विवाह और व्रतबंध संस्कार भी हिंदू परंपरा के अनुसार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में किसी को भी उन्हें हिंदू नहीं कहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि मैं मंदिर जाता हूं और पशुपतिनाथ की पूजा करता हूं। मुझे पशुपतिनाथ जाना पसंद है। इसलिए मैं हिंदू हूं, हिंदू हूं, हिंदू हूं। देउवा ने स्पष्ट किया कि उनके हिंदू होने का अर्थ अन्य धर्मों पर प्रतिबंध लगाना नहीं है। मैंने अब तक सभी धर्मों को मानने वालों का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि वह नेपाल को सनातन हिन्दू राष्ट्र सहित पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता होने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि साथियों ने इस विषय में जिज्ञासा व्यक्त की थी, इसलिए मैंने इसे स्पष्ट किया है। प्रत्येक व्यक्ति को यह तय करने की स्वतंत्रता है कि वह किस धर्म को मानता है और मेरे मामले में भी यही लागू होता है।राष्ट्रीय सम्मेलन में पांच प्रस्ताव पारितनेपाली कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन पांच प्रस्ताव पारित करते हुए संपन्न हुआ। निवर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा के नेतृत्व वाले इस समूह के दो दिवसीय सम्मेलन में पार्टी के 15वें महाधिवेशन से लेकर धर्म और संस्कृति तक से संबंधित प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव में कहा गया है कि नेपाल की सनातन से चली आ रही धर्म-संस्कृति देश की राष्ट्रीय पहचान भी है। नेपाल में कायम धार्मिक सहिष्णुता, सामाजिक सद्भाव तथा प्रत्येक व्यक्ति और धार्मिक समुदाय को अपने धर्म का पालन करने की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए हिंदू, बौद्ध, किरात धर्मों के संरक्षण की जिम्मेदारी को ध्यान में रखा जाएगा। पारित प्रस्ताव में सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान के रूप में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें