मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र: नेपाल के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,

06 फरवरी । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मंगलवार को

राजभवन में अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यटन पर नेपाली संसदीय समिति के

अध्यक्ष राज किशोर यादव के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने

शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर राजभवन में नेपाल की संसदीय

समिति के अध्यक्ष राज किशोर यादव और उनके साथ 11 सदस्यों का भारतीय

परम्परानुसार स्वागत किया गया। राज्यपाल की ओर से समिति के सदस्यों को भेंट

स्वरूप पुस्तक एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

मुलाकात के

दौरान राज्यपाल ने प्रतिनिधि मण्डल से अपने विविध कार्यानुभव साझा किए।

उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के प्रवास की जानकारी ली और बतौर मेंबर ऑफ

पार्लियामेंट नेपाल में उनके कार्य दायित्वों के बारे में पूछा।

राज्यपाल

ने नेपाली संसदीय समिति के अध्यक्ष राज किशोर यादव से अपेक्षा की कि उत्तर

प्रदेश के जिन विश्वविद्यालयों ने नेपाल के विश्वविद्यालयों के साथ

एम.ओ.यू. किए हैं, वे विश्वविद्यालय परस्पर शैक्षणिक आदान-प्रदान, भाषाओं

का शिक्षण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक टूर को बढ़ावा प्रदान करें। उन्होंने

दोनों देशों के सांस्कृतिक समागम को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

प्रतिनिधि

मण्डल के अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने राज्यपाल को भेंट के लिए धन्यवाद दिया

और उनके अनुभवों को साझा करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने उत्तर

प्रदेश तथा नेपाल के विश्वविद्यालयों के मध्य हुए एम.ओ.यू. के तहत शैक्षणिक

गतिविधियां बढ़ाने को भी विशेष चर्चा बिंदु में रखा।

उन्होंने कहा

कि आज भारत पूरे विश्व में तेजी से प्रगति करते हुए देश के रूप में

स्थापित है। नेपाल भी भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ता रहे और हमेशा

भारत से जुड़ा रहे। उन्होंने नेपाल और भारत को साझा संस्कृति और विरासत वाला

देश बताते हुए कहा कि नेपाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर में दक्षिण भारत के

पुजारी हैं तथा रामलला मंदिर, अयोध्या में नेपाल के पुजारी हैं, जो हमारी

परस्पर सांस्कृतिक एकता की भव्यता है। इसी क्रम में उन्होंने राज्यपाल को

नेपाल के सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण हेतु सादर आमंत्रित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें