मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में आज माता तीर्थ पर्व की धूम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू। नेपाल में आज माता तीर्थ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मातातीर्थ औंसी (अमावस्या) देश में श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मां की

पूजा करने के रूप में मनाया जाता है। दुनिया भर में मां के सम्मान में

मनाए जाने वाले मदर्स डे से इतर नेपाल में मां को समर्पित माता तीर्थ पर्व

सबसे बड़ा है।

सुबह से काठमांडू के करीब चंद्रागिरि

नगरपालिका स्थित मातातीर्थ कुंड में मेला लगा है। हजारों श्रद्धालु मौजूद

हैं। लोग दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वैशाख कृष्ण

अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस पर्व को लोग सालभर इंतजार करते हैं। इस अवसर

पर लोग सुबह स्नान करके खुद को शुद्ध करते हैं। माताओं को सुंदर कपड़े

पहना कर मीठा और मसालेदार भोजन खिलाकर आशीर्वाद लेते हैं। दिवंगत माताओं को

श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि ऐसा करने से

मातृ ऋण से मुक्ति मिल जाती है।

मेले में मौजूद स्थानीय

युवक नवीन न्योपाने ने बताया कि मातृहीन नर/नारी कुंड में स्नान कर हरिहर

(विष्णु और शिव) की पूजा करते हैं। किंवदंती है कि मातातीर्थ कुंड में

स्नान करने से मातृ ऋण से मुक्ति मिल जाती है। उधर, माता तीर्थ मेले के

अवसर पर आज पूरे चंद्रागिरि नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित

किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें