मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल : बालेन्द्र सरकार के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नेपाल : बालेन्द्र सरकार के खिलाफ छात्र संगठनों का प्रदर्शन

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू एक व्यक्ति के दिनदहाड़े आत्महत्या किए जाने के मामला तुल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में काठमांडू में छात्र संगठनों ने रविवार सुबह से ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है।काठमांडू के मैतीघर मण्डला में कई छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन मुगु जिले के 25 वर्षीय गणेश नेपाली की मौत के विरोध में किया गया, जिन्होंने स्वयं को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।प्रदर्शनकारियों ने जब मैतीघर से आगे मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर के लिए धक्का-मुक्की हुई।स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि, थोड़ी देर की तनातनी के बाद स्थिति सामान्य हो गई।गणेश नेपाली ने शुक्रवार को काठमांडू के ही त्रिपुरेश्वर स्थित पासपोर्ट विभाग के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी।इस घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काठमांडू महानगर पुलिस और गणेश नेपाली के बीच उनकी मोटरसाइकिल पर लगाए गए व्हील लॉक को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि महानगर पुलिस ने नेपाली के मोटरसाइकिल पर बैठे रहने के दौरान ही उस पर व्हील लॉक लगा दिया था।इसके बाद जब महानगर के कर्मचारी मोटरसाइकिल को वाहन में लादने लगे, तभी नेपाली ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।गंभीर रूप से झुलसे नेपाली को तत्काल वीर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सरकार उन्हें बेहतर उपचार के लिए भारत भेजने की तैयारी कर रही थी, लेकिन गंभीर जलने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें