मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

अब नेपाल ने भी मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट पर लगाया प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। देश एवं दुनिया में स्वाद एवं सुगंध के लिए मशहूर

भारतीय मसाले हानिकारक कीटनाशक पाए जाने के बाद से लगातार विवादों के घेरे

में है। सिंगापुर, हांगकांग और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब नेपाल ने भी भारत के

दो मसाला ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट की बिक्री, खपत तथा आयात पर रोक लगा दी

है।

नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण

विभाग के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दो भारतीय मसाला

ब्रांडों एमडीएच एवं एवरेस्ट के आयात, उपभोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगा

दिया गया है। प्रवक्ता के मुताबिक इन दो ब्रांड्स के मसालों में केमिकल

एथिलीन ऑक्साइड के स्तर के लिए परीक्षण की जांच चल रही है। अंतिम रिपोर्ट

आने तक प्रतिबंध लागू रहेगा।

इससे पहले अप्रैल महीने में

सिंगापुर, हांगकांग एवं सिंगापुर में एमडीएच और एवरेस्ट कंपनियों के कुछ

प्रोडक्ट्स में पेस्टिसाइड एथिलीन ऑक्साइड की लिमिट से ज्यादा मात्रा होने

के कारण उन्हें बैन किया था। इन प्रोडक्ट्स में इस पेस्टिसाइड की ज्यादा

मात्रा से कैंसर होने का खतरा है। हालांकि, 6 मई को भारतीय खाद्य संरक्षा

एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया

था, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय फूड कंट्रोलर जड़ी-बूटियों और

मसालों में तय मानक से 10 गुना ज्यादा कीटनाशक मिलाने की अनुमति देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें