मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को सीबीआई ने दो प्रमुख आरोपियों मनीषा हवलदार और मनीषा मांढरे को पेश किया। सीबीआई कस्टडी खत्म होने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी 2 दिन और बढ़ा दी है जबकि मनीषा मांढरे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि मनीषा हवलदार का अन्य आरोपियों और कुछ उम्मीदवारों से आमना-सामना बाकी है। जांच एजेंसी ने कहा कि पेपर लीक साजिश में कितने उम्मीदवार शामिल थे और कितने अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया गया, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए हवलदार की कस्टडी जरूरी है।

सीबीआई ने कोर्ट को अवगत कराया कि फिलहाल मनीषा हवलदार सहित कुल तीन आरोपी हिरासत में हैं। एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए हवलदार की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी।

मनीषा हवलदार के वकील ने रिमांड बढ़ाने का पुरजोर विरोध किया। वकील ने तर्क दिया कि मुवक्किल पहले ही सीबीआई को सारी जानकारी दे चुकी है और अब रिमांड बढ़ाने का कोई आधार नहीं है।

इसके बावजूद कोर्ट ने सीबीआई की मांग को स्वीकार करते हुए 2 दिन की अतिरिक्त कस्टडी दे दी।

कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि फिलहाल कितने लोग हिरासत में हैं, जिस पर सीबीआई ने बताया कि मनीषा हवलदार को मिलाकर कुल 3 आरोपी हिरासत में हैं। सीबीआई ने कहा कि सह-आरोपियों के अलावा कुछ उम्मीदवारों से भी आमना-सामना बाकी है, इसलिए हवलदार की कस्टडी जरूरी है।

नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस घोटाले में देशभर के कई राज्यों से आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीबीआई का मानना है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जिसमें कई मध्यस्थ और उम्मीदवार शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें