मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

नीट में ‘सेटिंग-गेटिंग’ गिरोह का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार, 2.95 लाख नकद व दो कार जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीट में ‘सेटिंग-गेटिंग’ गिरोह का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार, 2.95 लाख नकद व दो कार जब्त

गिरियक : सहायक थाना पावापुरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग-गेटिंग कर पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद, दो चार पहिया वाहन, तीन मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

मोबाइल जांच में नीट समेत अन्य परीक्षाओं के फर्जी एडमिट कार्ड, चैट और लेन-देन से जुड़े स्कैनर भी मिले हैं।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 मई को जिले में आयोजित नीट परीक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पावापुरी मोड़ पर देर रात करीब 2 बजे दो संदिग्ध गाड़ियों—एक स्कॉर्पियो और एक ब्रेजा—को रोका गया।

तलाशी और पूछताछ के लिए दोनों वाहनों को थाना लाया गया।पूछताछ में स्कॉर्पियो चालक ने अपना नाम अवधेश कुमार (पिता मोहन राय, निवासी भगवान छपरा, थाना शिवाई पट्टी, जिला मुजफ्फरपुर) बताया, जो पावापुरी विम्स कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसके साथ मौजूद अमन कुमार सिंह (23 वर्ष, पिता मनोज सिंह, निवासी कुढ़िया बगरी, पीरा कोठी, जिला मोतिहारी) को भी हिरासत में लिया गया।तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड के नीचे छुपाकर रखे गए 2.95 लाख रुपये बरामद किए गए।

वहीं अवधेश के मोबाइल से नीट, एईओ व बीएसएनएल परीक्षा से जुड़े फर्जी एडमिट कार्ड, चैट और पैसे के लेन-देन के साक्ष्य मिले।

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि उसका सहयोगी उज्ज्वल उर्फ राजा बाबू नीट परीक्षा में ‘स्कॉलर’ बैठाने का काम करता है।पुलिस ने इस मामले में पावापुरी थाना कांड संख्या 217/26 दर्ज कर आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में जांच शुरू कर दी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें