मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

'नीट-पीजी 2026' का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, आवेदन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'नीट-पीजी 2026' का शेड्यूल जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, आवेदन शुरू

नई दिल्ली। 'राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)- 2026' की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने बुधवार को नीट-पीजी 2026 का शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से जारी कर दिया है।

एनबीईएमएस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, नीट-पीजी 2026 देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार की शाम 5 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार इस वर्ष नीट-पीजी देने वाले हैं, वे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के रात 11:55 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

एनबीईएमएस द्वारा नीट-पीजी के उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की सूचना 11 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। वहीं, नीट-पीजी का परिणाम 30 सितंबर को घोषित होने की संभावना है।

एनबीईएमएस ने नोटिफिकेशन में यह साफ किया कि नीट-पीजी 2026 के लिए टेस्ट सिटी/टेस्ट सेंटर का आवंटन आवेदन पत्र जल्दी जमा करने से संबंधित नहीं है। किसी खास टेस्ट स्टेट, टेस्ट सिटी या टेस्ट सेंटर के आवंटन के लिए कोई प्राथमिकता का अधिकार नहीं है।

इसी के साथ एनबीईएमएस ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे आवेदन करने से पहले इसके लिए जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें। वहीं, आवेदन जमा करने की तय समय-सीमा खत्म होने के बाद, किसी भी तरीके से आवेदन स्वीकार करने के अनुरोध पर एनबीईएमएस द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को नीट-पीजी 2026 के लिए पात्रता मानदंड, शुल्क संरचना, परीक्षा योजना और अन्य विवरणों के लिए एनबीईएमएस वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें