मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नीट पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार

पटना। नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गुरुवार की रात पटना से बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और आर्थिक अपराध यूनिट (ईओयू) की संयुक्त कार्रवाई के दाैरान पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। संजीव मुखिया पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था।ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन ख़ान ने शुक्रवार काे बताया कि नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया मुख्य आरोपी है और वह लंबे समय से फरार था। 10 अप्रैल को बिहार पुलिस ने संजीव मुखिया पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।उन्हाेंने बताया कि गुरुवार की रात मिले एक इनपुट के आधार पर दानापुर थाना क्षेत्र के शागुनामोर स्थित एक अपार्टमेंट से ईओयू और बिहार एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के बाद नीट पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को गिरफ्तार किया है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान दानापुर पुलिस का पूरा सहयोग रहा। एसटीएफ संजीव मुखिया से पूछताछ जारी है।उल्लेखनीय है कि संजीव मुखिया पहले नूरसराय हॉर्टिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। उस पर आरोप है कि उसने नीट परीक्षा में छात्रों से 40-40 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र लीक किया। यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें उसका नाम सामने आया हो। वर्ष 2016 की सिपाही भर्ती परीक्षा में भी पेपर लीक मामले में उसका नाम जुड़ा था। इसके अलावा, बीपीएससी शिक्षक बहाली घोटाले में वह पहले ही जेल जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसका बेटा डॉ. शिव कुमार, जो पीएमसीएच से एमबीबीएस कर चुका है, फिलहाल जेल में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें