मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

नीरज सिन्हा देंगे विकास यात्रा को नई गति: नितिन नवीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नीरज सिन्हा देंगे विकास यात्रा को नई गति: नितिन नवीन

पटना, । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा क्षेत्र में सेवा और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इसलिए आए हैं, क्योंकि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, "यह मेरा क्षेत्र रहा है और यहां की जनता की अपेक्षा थी कि मैं उनके बीच आऊं।

एक कार्यकर्ता, विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जवाबदेही है कि मैं अपने लोगों के साथ खड़ा रहूं।"

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक मंडल अध्यक्ष जैसे समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को मजबूत किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता नीरज सिन्हा को भी वही स्नेह और आशीर्वाद देगी, जो उन्हें वर्षों से मिलता रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस क्षेत्र में संघर्ष और सेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की थी।

उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी करीब 20 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम किया।

उन्होंने कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं ने ही मुझे काम करना सिखाया और आज जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचाने में जनता के विश्वास और स्नेह की सबसे बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान भी लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वेंडिंग जोन, कम्युनिटी टॉयलेट और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी और मजबूत किया जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें