मुख्यमंत्री से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार शाम उनके निवास
कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने
सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने इटियेरा से छत्तीसगढ़ राज्य में रेल
सुविधाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर रायपुर रेल
मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे।





