मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद एयरपोर्ट सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले विमानों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। हालांकि, ई-मेल भेजने वाले के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला शुक्रवार का है, लेकिन जानकारी शनिवार को सामने आई है।यह ई-मेले एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर आया। धमकी देने वाले ने डार्क वेब का उपयोग किया है। ई-मेल मिलने के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। एरोड्रम पुलिस ने देरशाम मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर सुरक्षा और अन्य एजेंसियों को इस बारे में अलर्ट कर दिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक, एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह कौरव ने केस दर्ज कराया है। मेल में लिखा है- 'याद रखना दुनिया के सबसे ताकतवाला देशों से हम अकेला टक्कर लिया है।' मेल के आखिरी में जय महाकाल और जय आदि शक्ति भी लिखा हुआ है। धमकी भरा ई-मेल एनआईएल विषय नाम से जनरल शिवा मेल आईडी से आया है। एरोड्रम पुलिस ने बीएनएस की धारा 351(4) के तहत केस दर्ज किया है।इंदौर एयरपोर्ट को 10 महीने में पांचवीं बार मिली धमकीइंदौर एयरपोर्ट को पिछले 10 महीने में पांचवीं बार धमकी मिली है। इससे पहले 29 अप्रैल, 18 मई, 18 जून और 20 जून जून को भी ई-मेल के जरिए इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें