मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीेएमसी शनिवार को शिकायत निवारण के लिए सुविधा शिविर का करेगी आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनडीेएमसी शनिवार को शिकायत निवारण के लिए सुविधा शिविर का करेगी आयोजन

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्रीय लोगों और सेवाओं के उपयोगकर्ताओं के लिए शनिवार पांच जुलाई को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन करेगी। इसमें लोगों से जुड़ी जानकारियां, सुविधा, सूचना और शिकायतों का समाधान एक ही जगह पर उपलब्ध होगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों की ओर से सहायता डेस्क लगाए जाएंगे।एनडीएमसी का यह सुविधा शिविर जय सिंह रोड स्थित एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस शिकायत निवारण सुविधा कैम्प में विभिन्न विभागों के हेल्पडेस्क सेवा उपयोगकर्ताओं, कर्मचारियों, आरडब्ल्यूए, एमटीए और एनडीएमसी के निवासियों की शिकायतों का निवारण और सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।नई दिल्ली नगरपालिका परिषद हर महीने के पहले शनिवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर सुविधा शिविर का आयोजन कर रही है।सुविधा शिविर में नए बिजली कनेक्शन, डिस्कनेक्शन, लोड बढ़ाने या घटाने, नाम परिवर्तन या स्थानांतरण, संपत्ति कर, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, एनडीएमसी के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवा मामले, जलभराव, सफाई, कचरा निपटान, सड़क मरम्मत, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन और बारात घरों और पार्कों की बुकिंग से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।इन सुविधा शिविरों के आयोजन के अलावा पालिका परिषद ने एनडीएमसी क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं के लिए संपर्क रहित शिकायत निवारण तंत्र के रूप में एक "जन सुविधा पोर्टल" भी लॉन्च किया है। इस जन सुविधा पोर्टल का लिंक एनडीएमसी की वेबसाइट पर दिया गया है। इस पोर्टल का उपयोग शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों के निवारण और प्रतिक्रिया देने के लिए कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें