मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

दानापुर में एनडीए के कार्यकर्ताओं की बैठक रामकृपाल यादव बोले- अब वो राजद नहीं रही, 35 साल वहां काम किया हूं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। दानापुर में एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक की गई। इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पाटलिपुत्र से भाजपा उम्मीदवार राम कृपाल यादव ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में नीतीश कुमार सफल नेतृत्व कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि याद कीजिए जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बने थे। तब बिहार का क्या हाल था। दूसरे चरण के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनता ने भारी वोट देकर आशीर्वाद दिया है। इसको लेकर राजद में बेचैनी बढ़ गई है। राजद की जमीन खिसक गई है।वहीं, चुनावी मौसम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री का जांता चलाने वाले वीडियो को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा की जांता पिसने का विडियो दिखाकर बिहार की जनता को गुमहार करने की कोशिश की जा रही है। कौन अमीर है, कौन गरीब। ये हमलोगों से छुपा हुआ नहीं है। 35 साल हमने उन लोगों से साथ ही बिताया है। जनता सब जानती है उसे ठगने का कोई प्रयास नहीं कर सकता। जनता की आंखों पर पट्टी नहीं बंधा हुआ है।

बिहार में जब भी प्रधानमंत्री आते है झूठ बोलते है तेजस्वी यादव के इस बयान को लेकर रामकृपाल ने कहा की हिन्दुस्तान की आजादी के बाद लम्बे अरसे तक ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा है। नरेन्द्र मोदी कभी जनता को धोखा नहीं दिया है। देश की सम्पत्ति को लुटने वाले को जेल में डाला है। प्रधानमंत्री जो बोलते है वह करते है। जनता का आपार समर्थन है। देश ही नहीं दुनिया सम्मान के साथ देखती है। राष्ट्रीय जनता दल नाम बदल गया है। जिस राष्ट्रीय जनता दल का बुनियाद डालने वालो में से एक हम भी थे। वह अब है ही नही।इसका नाम बदलकर अब राष्ट्रीय परिवार दल हो गया है। दस-प्रद्रह साल पहले जो राष्ट्रीय जनता दल लोगो की चिंता करती थी। अब वह ख़त्म हो गया है। अब केवल अपनी और परिवार की चिंता करती है। बैठक में जेडीयू के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक आशा सिन्हा, रवि भूषण उर्फ बेला यादव, भाई सनोज यादव मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें