मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद हो रही इस बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे और उप राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों के बीच सत्तारूढ़ गठबंधन की तरफ से होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।संसद के मॉनसून सत्र में बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 9:30 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। मौजूदा सत्र की पहली ऐसी बैठक है, जिसमें सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सांसद मौजूद होंगे।बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सदस्य चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मुखर हैं। मोदी इन मुद्दों पर एनडीए सांसदों को विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की रणनीति पर बातचीत कर सकते हैं।इसके साथ एनडीए की यह बैठक 7 अगस्त से उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया से कुछ दिन पहले हो रही है। एनडीए को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी है।इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ टीडीपी, जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) जैसे सहयोगी दलों के सांसद भी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें