मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए में शामिल हो सकती है वीआईपी -बीजेपी ने दिया है खास ऑफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनडीए में शामिल हो सकती है वीआईपी  -बीजेपी ने दिया है खास ऑफर

एनडीए में शामिल हो सकती है वीआईपी

-बीजेपी ने दिया है खास ऑफर

पटना।लोकसभा चुनाव को लेकर विकासशीन इंसान पार्टी जल्द ही अपने पत्ते खोलेगी। खबर है कि बीजेपी की तरफ से मुकेश सहनी को खास ऑफर दिया गया है और उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सहनी की पार्टी वीआईपी एनडीए में शामिल हो सकती है। रविवार को सहनी दिल्ली जाएंगे, जहां अमित शाह और जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात हो सकती है।दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रही वीआईपी जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकती है। सुत्रों के मुताबिक बीजेपी ने सहनी को बिहार में एमएलसी की एक सीट और एक मंत्री पद का ऑफर दिया है हालांकि लोकसभा सीटों को लेकर किसी तरह का कोई ऑफर नहीं मिला है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सहनी को आखिरी दौर के बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।रविवार को मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर गठबंधन को लेकर डील फाइनल हुआ तो वीआईपी भी एनडीए में शामिल हो जाएगी और अगर बात नहीं बनी तो सहनी महागठबंधन का रूख कर सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजर सहनी की नड्डा के साथ होने वाली बैठक पर है। बता दें कि सहनी ने पिछले दिनों कहा था कि वे जल्द ही इस बात की घोषणा करेंगे कि उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें