मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए नेताओं ने पांचों राज्यों में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनडीए नेताओं ने पांचों राज्यों में भाजपा सरकार बनने का किया दावा

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।

एनडीए नेताओं ने चारों राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास है कि एनडीए ही विकास कर सकती है, इसीलिए उन्हें एनडीए को लाना चाहिए।

शिवसेना की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाइना एनसी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "पश्चिम बंगाल की 294 सीटों, असम की 128 सीटों, तमिलनाडु की 234 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों के नतीजे घोषित होने वाले हैं।

उम्मीद है कि जैसे-जैसे नतीजे सामने आएंगे, यह एक ऐतिहासिक परिणाम होगा। पश्चिम बंगाल में एनडीए मजबूत नजर आ रहा है, ठीक वैसे ही जैसे असम में क्योंकि वहां काम किया गया है।

तमिलनाडु में कुछ चौंकाने वाले नतीजे आ सकते हैं जबकि केरल और पुडुचेरी के बारे में कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल है।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी की हिम्मत तो देखिए। वह कहते हैं कि जब भाजपा की बात आती है, तो महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व बड़े मुद्दे होते हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उन्होंने संसद में क्या किया है।

क्या उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, हिफाजत या प्रतिनिधित्व पर किसी बहस में हिस्सा भी लिया है? गुजरात की चिंता मत कीजिए, राहुल गांधी। भाजपा वहां 25 साल से ज्यादा समय से है।

वे महिलाओं की सुरक्षा, आरक्षण और रोज़गार के बारे में बात करते रह सकते हैं लेकिन यह सुशासन का एक राष्ट्रीय मुद्दा है, जिसमें भाजपा ने समय-समय पर हैट्रिक लगाई है।"

शाइना एनसी ने कहा, "बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को धमकाया और उनकी जान को भी खतरा पैदा किया।

इससे पहले, 15 बूथों पर पहले ही दोबारा मतदान कराया जा चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 21 मई को 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान होगा और फाल्टा विधानसभा के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।"

उधर, भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, "हुमायूं कबीर इतनी सीटें नहीं जीतने वाले कि उसे समर्थन के लिए टीएमसी के पास आना पड़े।

इस बार, टीएमसी पश्चिम बंगाल से पूरी तरह से साफ हो जाएगी।"

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "एग्जिट पोल कह रहा है कि असम में फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है और कांग्रेस के ख्वाब अधूरे रहने वाले हैं।

हम भारी बहुमत से असम में चुनाव जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। भाजपा की सरकार बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने का काम करेगी। पश्चिम बंगाल में कमल खिलकर रहेगा।"

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें