मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए को मिल रहा भारी समर्थन, कांग्रेस फूहड़पन पर उतर आई : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को 'संवैधानिक अधिकार, परिसीमन सुधार' महारैली का आयोजन किया। पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी रैली की सफलता पर खुशी जताते हुए दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है और एक बार फिर एनडीए की सरकार सत्ता में आएगी। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग बिहार का अपमान करने के लिए फूहड़ बयानबाजी पर उतर आए हैं।

रैली के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्हें इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों के आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि कल्पना से ज्यादा लोग आए, इसके लिए हम सभी का आभार मानते हैं। यह भीड़ इस बात का संकेत है कि एनडीए सरकार अच्छा काम कर रही है और इसे फिर से सत्ता में लाना है; इसी भाव के साथ बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी पार्टी की सभी क्षेत्रों में तैयारी पूरी है।

उन्होंने कहा कि इस रैली की सफलता इस बात का प्रमाण है कि लोग एकजुट होकर एनडीए सरकार को फिर से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक साथ आए और इस आयोजन को सफल बनाया। हम उन सभी का धन्यवाद करते हैं।

कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा बिहार की तुलना 'बीड़ी' से किए जाने वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग इस तरह फूहड़पन पर उतर आएंगे, यह सोचना भी आश्चर्यजनक है। असलियत यह है कि कांग्रेस को पता चल गया है कि बिहार में उनका कुछ होने वाला नहीं है। इसी व्याकुलता और गुस्से में वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। यह बिहार की जनता का अपमान है और इससे बड़ा अपमान और क्या होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें