मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही एनडीए सरकार : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के  युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही एनडीए सरकार : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बार फिर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार बिहार के युवाओं के साथ अन्याय और विश्वासघात कर रही है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले एनडीए नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। एनडीए का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे हैं जो एनडीए ने चुनाव पूर्व एक करोड़ नौकरी का वादा किया था। फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? टीआरई 4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?''

उन्होंने लिखा, "यदि पुलिस के इस्तेमाल का इतना ही शौक है तो एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और अपराध रोकने के लिए, अपराधियों के खिलाफ करें, बिहार के युवाओं पर बार-बार ये लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि टीआरई-4 की वैकेंसी जारी करने की इस सरकार की नीयत ही नहीं है।

अन्यथा, हमने अपने केवल 17 महीने के कार्यकाल में बिना पेपर लीक के सफलतापूर्वक टीआरई-1 एवं टीआरई-2 के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की तथा 1 लाख 30 हजार पदों पर बहाली प्रक्रियाधीन कराई थी।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि साल 2024 और 2025 बीत गए, लोकसभा चुनाव हो गए, विधानसभा चुनाव हो गए, 2 मुख्यमंत्री और 4उपमुख्यमंत्री बदल गए, और समूचा मंत्रिमंडल बदला।

एनडीए नेताओं के 'शहजादों' को बिना चुनाव लड़े डायरेक्ट मंत्री पद बांट दिए गए। नई सरकार के गठन के 6 महीने बीत गए, लेकिन अब तक टीआरई-4 की वैकेंसी नहीं आई, और टीआरई-4 से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री रील्स बना रहे हैं, बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। लेकिन युवाओं के भविष्य की इस सरकार को जरा भी चिंता नहीं है। चुनाव से पहले युवाओं के सामने हाथ जोड़ने वाले एनडीए नेताओं की सरकार में आज परीक्षा की मांग करने पर लाठियां मिल रही है। एनडीए का ये छल-कपट बिहार के युवा कभी नहीं भूलेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें