मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा : गिरिराज सिंह

लखीसराय। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार विजय सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय और बिहार में विकास हो रहा है। लखीसराय में सोने पर सुहागा है। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं।

जिले में हमारी दो सीटें हैं और दोनों सीटें जीतेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों पर गिरिराज सिंह ने कहा हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह दिल्ली गए हैं तो इस बारे में जानकारी नहीं है।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह राजद की बी-टीम हैं। बिहार चुनाव में वोट काटने के लिए आए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके पास न नेता है, न नेतृत्व तैयार हुआ है, और न ही कोई नीति है। वह सिर्फ दावे करते हैं और नीतीश कुमार की कॉपी करते हैं कि घर-घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार में बिहार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है।

नए मेडिकल कॉलेजों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हर नागरिक को इलाज और आयुष्मान लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन की राह आसान हुई है। बिहार की सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि विकास और अवसर का मार्ग बन गई हैं। हर गांव और शहर तक पहुंच बनाकर लोगों के जीवन को मजबूत बनाने का काम किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी केंद्र में कांग्रेस और बिहार में राजद की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लग गई है। यही है घोटालों का महागठबंधन, जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही असली एजेंडा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें