मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में पिताजी के सपने को एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है: नितिन नबीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में पिताजी के सपने को एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है: नितिन नबीन

पटना। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को अपने पिता और पूर्व भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि उनके पिता ने बिहार के लिए जो विकास का सपना देखा था, उसे एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है।

मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि आज उनके पिताजी की 20वीं पुण्यतिथि है और इस दिन वे उन्हें नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उनके पिता ने तपस्या और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत किया और अपने व्यवहार के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए। समाज के उत्थान और विकास के लिए उनके नेतृत्व में किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पिताजी के उन्हीं मूल्यों और गुणों को आत्मसात करने का प्रयास कर रहा हूं और इसी भावना के साथ आज के दिन उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नवीन किशोर सिन्हा की आज पुण्यतिथि है। वे भाजपा में संगठन के शिल्पकार भी थे और चुनाव प्रबंधन में उन्हें महारथ हासिल थी। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

'एक्स' पोस्ट में संजय सरावगी ने कहा कि पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन एवं स्मृतियां हम सभी को सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पटना पश्चिम से जनप्रिय विधायक रहे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर स्मृतियों को प्रणाम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

जनसेवा के प्रति समर्पित उनका व्यक्तित्व सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें