मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से करूर के लिए रवाना हुआ एनडीए प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली से करूर के लिए रवाना हुआ एनडीए प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली। तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा गठित किया गया एनडीए प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली से करूर के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल करूर भगदड़ की परिस्थितियों की जांच करेगा और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर भाजपा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा सांसद हेमा मालिनी कर रही हैं।

इसके अलावा भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, रेखा शर्मा, बृजलाल, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और तेलुगु देशम पार्टी सांसद पुट्टा महेश कुमार प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं।

डेलिगेशन मंगलवार की सुबह नई दिल्ली से तमिलनाडु के करूर के लिए रवाना हुआ। डेलिगेशन के सदस्यों ने कहा कि जेपी नड्डा ने हम लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। हम लोग वहां जा रहे हैं, स्थिति का जायजा लेंगे और इसके साथ ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि वहां पर भगदड़ कैसे हुई और वर्तमान स्थिति कैसी है। हम लोग उसकी एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आठ सांसदों वाला एक एनडीए प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। यह प्रतिनिधिमंडल टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई दुखद भगदड़ के स्थल का दौरा करेगा, मारे गए लोगों के परिवारों से मिलेगा और घटना के पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करेगा।

वहां पहुंचकर हम घटनास्थल का दौरा करेंगे और शोक संतप्त परिवारों से मिलेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्रासदी के पीछे क्या कारण थे। हम स्थानीय अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। फिर एक संयुक्त रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेंगे।"

भाजपा सांसद हेमा मालिनी (जो इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं) ने कहा कि वह पता लगाएंगी कि क्या हुआ और प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगी।

बता दें कि करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 110 लोग घायल हो गए, जिसमें से 51 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। बाकी घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें