मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए में जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा: दिलीप जायसवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनडीए में जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा: दिलीप जायसवाल

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। एनडीए ने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि एनडीए के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद आपसी सहमति से सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एनडीए के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद आपसी सहमति से सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया। सभी दलों ने मिलकर तय किया कि कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी और उसी के अनुसार सीटों की पहचान की गई। इस पहचान के बाद आपसी सहमति से तय किया गया कि किस सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।"

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस फैसले को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और उसके बाद सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे। सभी दलों के लोग एक साथ हैं और किसी में कोई विवाद नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार शाम को भाजपा नेताओं का मंथन चला था, जिसमें सभी दलों के लोगों ने एक साथ बैठकर यह चिंहित किया कि किसी सीट पर कौन लड़ेगा, कैसे तैयारी की जाए और पिछले चुनाव में जो गलती हुई थी वह इस बार न देखने को मिले।

एनडीए के सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को भी भाजपा नेताओं का मंथन का दौर जारी है।

इस दौरान सोमवार को बिहार प्रभारी विनोद तावड़े के सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं की करीब 5 घंटे तक बैठक चली थी। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल शामिल हुए थे।

बता दें कि बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव प्रस्तावित हैं। पहले चरण के लिए 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग है, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें