मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

एनडीए प्रत्याशी विवेक पहुंचे नवादा, कल करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर बुधवार की शाम नवादा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भाग्य स्वागत करते हुए जीत दिलाने का वादा किया।

नामांकन से पूर्व बतौर निमंत्रण देने के उद्देश्य से एनडीए के प्रत्याशी विवेक ठाकुर नवादा के बाली गांव में पहुंचकर राधा कृष्ण मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया, जहां जदयू नेता सह ग्रामीण ई छोटू कुमार के अगुवाई में हजारों ग्रामीण ने प्रत्याशी विवेक ठाकुर को भव्य स्वागत किया। बाद में विधायक अरूणा देवी के आवास पर सरदार अखिलेश सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को तहे दिल से स्वागत किया।

भाजपा विधायक अरूणा देवी के आवास पर कौवाकोल के जिला पार्षद अजीत यादव, डॉ विमल प्रसाद सिंह, समाजसेवी सरवन सिंह ,अफसढ पंचायत के मुखिया राजकुमार सिंह आदि ने आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत जीत की गारंटी दी।

प्रत्याशी विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्षी को कमतर में नहीं आका जाए। छोटी सी भूल हार का कारण बन सकती है उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की बयार चल रही है और उन्हीं के द्वारा चिन्हित किया गया मैं प्रत्याशी हूं हमारी जीत पक्की कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाएं मैं वादा करता हूं आप लोग के विश्वास पर खरा उतरूंगा। अगर जीत सुनिश्चित होती है तो आप कार्यकर्ताओं का मन मनोबल गिरने नहीं दूंगा। वहीं उपस्थित तमाम कार्यकर्ताओं से आज नामांकन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें