मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

रांची। राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने साेमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने।इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे थे।नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदीप वर्मा ने भाजपा आलाकमान और वहां पर मौजूद तमाम भाजपा के विधायकों शुक्रिया अदा किया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मोदी का काल है। यहां कोई गड़बड़ी नहीं होगी। इस दौरान विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रधानमंत्री मोदी जिंदाबाद और अबकी बार 400 पार के नारे लगाये।उल्लेखनीय है कि राज्य में दो सीटों पर 21 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। यदि केवल डॉ सरफराज अहमद और प्रदीप वर्मा नामांकन दाखिल करते हैं तो संख्या बल के आधार पर दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय है लेकिन मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्र ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा है। हालांकि, महापात्र नामांकन दाखिल करते हैं या नहीं इस पर अभी सस्पेंस कायम है। नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार, कम से कम 10 विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है।सत्ता और विपक्ष की विधानसभा में स्थितिसत्ता पक्ष : झामुमो-29, कांग्रेस-17, राजद-1, माले-1 - कुल-48विपक्ष : भाजपा-26 , आजसू-03, एनसीपी-1- कुल-30निर्दलीय सरयू राय ओर अमित यादव भी एनडीए के साथ जाते हैं, तो एनडीए के पास 32 विधायक होंगे।उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए चार मार्च को अधिसूचना जारी की गई थी। 11 मार्च तक चुनाव नामांकन दाखिल करने का समय है। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी। 14 मार्च को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। 21 मार्च को मतदान और 23 मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें