मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर : मौसम में बदलाव से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ग्रीन जोन में; 19 मार्च को फिर आ सकता है बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर : मौसम में बदलाव से हवा हुई साफ, कई इलाकों में एक्यूआई ग्रीन जोन में; 19 मार्च को फिर आ सकता है बदलाव

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम में आए बदलाव के कारण वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्तर पर पहुंच गया है।

कई स्थानों पर एक्यूआई ग्रीन और संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और संबंधित एजेंसियों के अनुसार दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई संतोषजनक स्तर पर रहा। अलीपुर में एक्यूआई 74, अशोक विहार में 92, आया नगर में 87 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 86 दर्ज किया गया।

इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक्यूआई 95 और सीआरआरआई मथुरा रोड पर 72 दर्ज किया गया। वहीं कुछ स्थानों पर यह स्तर थोड़ा अधिक रहा, जैसे बवाना में 117, कैंटोनमेंट एरिया में 116 और चांदनी चौक में 117 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

नोएडा की बात करें तो यहां के चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता बेहतर पाई गई। सेक्टर-62 में एक्यूआई 70, सेक्टर-125 में 90, सेक्टर-1 में 85 और सेक्टर-116 में 84 दर्ज किया गया। ये सभी आंकड़े संतोषजनक श्रेणी में आते हैं, जिससे नोएडा के निवासियों को साफ और ताजा हवा का अनुभव हुआ। गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

इंदिरापुरम में एक्यूआई 80, संजय नगर में 64 और वसुंधरा में 84 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में हैं।

हालांकि लोनी क्षेत्र में एक्यूआई 133 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। नोएडा क्षेत्र के लिए जारी सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 17 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 18 मार्च को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 19 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20 मार्च को भी आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 21 मार्च को सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

मौसम में इस बदलाव के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और हवा साफ हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो आने वाले दिनों में भी एनसीआर के लोगों को साफ हवा का लाभ मिल सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें