मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट में एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद पर जल्द सुनवाई की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट में एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद पर जल्द सुनवाई की मांग

नई दिल्ली,। एनसीपी चुनाव चिह्न विवाद मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया गया। आज शरद पवार गुट की ओर से पेश वकील ने जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष जल्द सुनवाई की मांग की। शरद पवार गुट की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने 25 सितंबर तक इस मामले पर जवाब दाखिल करने का आदेश जारी किया था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। तब अजीत पवार की ओर से कहा गया कि हम इसमें जवाब दाखिल कर देंगे। तब कोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई का भरोसा दिया। इस मामले पर 24 अक्टूबर को सुनवाई हो सकती है।सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि अजीत पवार गुट को विधानसभा चुनावों के लिए एक नया सिंबल दिया जाए, क्योंकि लोकसभा चुनावों के दौरान अजीत ने 'घड़ी' सिंबल पर चुनाव लड़ा था, जिससे मतदाताओं में भ्रम पैदा हुआ और उन्हें यह समझने में कठिनाई हुई कि असली एनसीपी कौन है। इससे पहले 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अजीत पवार गुट को घड़ी चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, जबकि शरद पवार गुट को एनसीपी-शरद चंद्र पवार के नाम और चुनाव चिह्न 'तुरहा फूंकता आदमी' के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें