मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

44 डिग्री तापमान में एनसीसी ट्रेनिंग पड़ी भारी, जबलपुर में दो दर्जन कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
44 डिग्री तापमान में एनसीसी ट्रेनिंग पड़ी भारी, जबलपुर में दो दर्जन कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण गर्मी के बीच एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान करीब दो दर्जन कैडेट्स की तबीयत बिगड़ गई। तेज गर्मी और लू के बीच खुले मैदान में ट्रेनिंग के कारण कई छात्र-छात्राएं डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का शिकार हो गए। प्रभावित कैडेट्स को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना डुमना रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम परिसर में चल रहे एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-98) की है। शिविर में कटनी, तेंदूखेड़ा, कटंगी और नुनसर समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 450 कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं।मैदान में ही बेहोश हुईं छात्राएंगुरुवार को जबलपुर का तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बावजूद कैडेट्स को खुले मैदान में लगातार ट्रेनिंग दी जाती रही। गर्मी और लू के चलते कई कैडेट्स को चक्कर आने, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत होने लगी।स्थिति तब गंभीर हो गई जब कुछ छात्राएं मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद प्रशासन ने बीमार कैडेट्स को एम्बुलेंस की मदद से रात करीब 8:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में मची अफरा-तफरीएक साथ बड़ी संख्या में कैडेट्स के अस्पताल पहुंचने से आपातकालीन वार्ड में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगानी पड़ी। मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड, ड्रिप और दवाओं की व्यवस्था भी की गई।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी ने शुक्रवार सुबह बताया कि सभी प्रभावित कैडेट्स की हालत फिलहाल स्थिर है। कुछ छात्राओं को निगरानी में भर्ती रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें