मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

देश भर में भर्ती किए जाएंगे तीन लाख एनसीसी कैडेट्स, सरकार ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को तीन लाख कैडेट भर्ती करने के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग पूरी होने की उम्मीद है। इस मंजूरी के साथ एनसीसी के पास अब 20 लाख कैडेटों की स्वीकृत संख्या होगी, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन बना देगी।दरअसल, 1948 में केवल 20 हजार कैडेटों के साथ एनसीसी का गठन हुआ था। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पेश किया गया है। इसीलिए तीन लाख कैडेट भर्ती करने के साथ राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। एनसीसी का यह विस्तार देश के भावी मार्गदर्शक के रूप में अहम भूमिका निभाने की युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम होगा। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उनके अनुपात के हिसाब से भर्ती की जाएगी, जिससे एनसीसी के इच्छुक शैक्षणिक संस्थानों की प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी।मंत्रालय के अनुसार इस विस्तार योजना में चार नए समूह मुख्यालयों और दो नई एनसीसी इकाइयों की स्थापना शामिल है। इस विस्तार योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें पूर्व सैनिकों को एनसीसी प्रशिक्षकों के रूप में रखे जाने का प्रस्ताव है, जिससे उनके कौशल और लंबे अनुभव का लाभ उठाया जा सके। इस पहल से एनसीसी कैडेटों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित हो सकेगा और उनके लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एनसीसी का लक्ष्य एक ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां युवा राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दें। यह पहल देशभक्त युवाओं के आधार का विस्तार करेगी, जो 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल करने में योगदान देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें