मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में नक्सलियों ने कोल वाहन में लगाई आग, क्षेत्र में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हजारीबाग में नक्सलियों ने कोल वाहन में लगाई आग, क्षेत्र में दहशत

हजारीबाग। जिले के केरेडारी में एक बार फिर से नक्सलियों ने आगजनी व गोली बारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टीबरियातू कोल परियोजना से कोयला ठुलाई में लगे पांच हाइवा वाहन चालकों के साथ मारपीट पीट करते हुए वाहनों में आग लगा दी।आगजानी की घटना में पांच वाहन का केबिन वा इंजन जल कर राख हो गया। इसके अलावे नक्सलियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो राउंड व तीन राउंड हवाई फायरिंग किया।एक वाहन केरेडारी के पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद का हैं जबकि चार अन्य वाहन हजारीबाग का बताया जा रहा हैं। घटना बीते सोमवार देर रात की हैं।घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच वाहन कोयला लोड लेने के लिए माइंस जाने के स्टाफ होटल के पास खड़ा था। इसी दौरान नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खड़े पांच वाहनों में आग लगा दिया।घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच घटना का जायजा लिया। थाना प्रभारी की सूचना पर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। घटनास्थल से खोखा काफी मात्रा में बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें