मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता तिरुपति कटला की हत्या की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,

02 मार्च । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) नेता तिरुपति कटला की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटला की हत्या पर दुख जताया है। एक्स हैंडल

पर जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है, ''नक्सलियों से हमारी लड़ाई

निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा।'

बीजापुर

के पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा मंडल संयोजक और जनपद

सदस्य तिरुपति शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रास्ते में

नक्सलियों ने घात लगाकर उनपर जानलेवा हमला किया। लोगों ने उन्हें बीजापुर

जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घटना तोयनार गांव में बीती रात करीब आठ बजे

हुई।

इस इलाके में नक्सली कुछ समय से भाजपा नेताओं को

निशाना बना रहे। नक्सली पिछले साल भाजपा के नीलकंठ ककेम की 5 फरवरी, भाजपा

के सागर साहू की 10 फरवरी, भाजपा के रामधर अलामी की 11 फरवरी, 29 मार्च

को भाजपा के रामजी डोडी, 21 जून अर्जुन काका , 20 अक्टूबर को मोहला मानपुर

में बिरझू तारम और 4 नवंबर को भाजपा के रतन दुबे की हत्या कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें