मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलियों ने ग्रामीण युवक का किया अपहरण, आदिवासी समाज ने अपहृत युवक की रिहाई की मांग की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नक्सलियों ने ग्रामीण युवक का किया अपहरण, आदिवासी समाज ने अपहृत युवक की रिहाई की मांग की

सुकमा। जिले के पैदाबोडकेल गांव के निवासी एक ग्रामीण युवक का नक्सलियाें ने अपहरण कर अपने साथ ले गये हैं। विगत 9 दिनों से नक्सलियों के कब्जे में रह रहे इस ग्रामीण युवक का नाम बारसे भीमा बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आज साेमवार काे सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज ने नक्सलियों से अपील की है कि वे ग्रामीण युवक बारसे भीमा को बिना शर्त तुरंत रिहा करें। पैदाबोडकेल गांव का निवासी बारसे भीमा 9 दिनाें से नक्सलियों के कब्जे में है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नक्सलियों ने उसे क्यों पकड़ा, बारसे भीमा के परिवार ने भी जल्द रिहा करने की गुहार लगाई है, ताकि वह सुरक्षित अपने घर लौट सके।नक्सलियाें द्वारा युवक के अपहरण की जानकारी के बाद से सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज के सदस्यों ने नक्सलियों से युवक की रिहाई की मांग की है। समाज ने अपील करते हुए कहा कि बारसे भीमा निर्दोष है और उसका किसी भी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है। नक्सलियों को उसे तुरंत और बिना शर्त रिहा करना चाहिए, ताकि उसके परिवार को राहत मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे। सर्व आदिवासी समाज और कोया समाज ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें