मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की अवैध हथियार फैक्टरी ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की अवैध हथियार फैक्टरी ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों की एक अवैध ऑर्डिनेंस फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आठ सिंगल शॉट राइफल, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद की गई। नक्सली इस फैक्टरी के माध्यम से सुरक्षाबलों को भारी क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का निर्माण कर रहे थे।सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने साेमवार काे बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 185वीं बटालियन की जी-एफ कंपनी एवं जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बीते दिन (21 दिसंबर) खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ग्राम मीनागट्टा क्षेत्र के घने जंगल व पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की एक अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी का पता लगाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके से 08 नग सिंगल शॉट रायफल, हथियार निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व मशीनें, गन पार्ट्स, बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री सहित हथियार बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्टरी नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही थी। सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की यह फैक्टरी पूरी तरह निष्क्रिय कर दी गई है।एसपी चव्हाण ने बताया कि सुकमा पुलिस की नई रणनीति एवं समन्वित एंटी नक्सल अभियानों के चलते नक्सलियों के नेटवर्क पर लगातार प्रभावी प्रहार हो रहा है। वर्ष 2024 से अब तक 599 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं, जबकि 460 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 71 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं। शेष बचे नक्सलियों पर भी लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुकमा पुलिस बस्तर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नक्सलियों की हिंसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।घटना स्थल से बरामद सामग्रीसिंगल शॉट राइफल 08 नग, 12 बोर कारतूस 15 नग, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 05 नग, कॉर्डेक्स वायर– 30 मीटर, मल्टीमीटर 01 नग, सेफ्टी फ्यूज 30 मीटर, पीईके विस्फोटक 02 किलोग्राम, एएनएफओ विस्फोटक 01 किलोग्राम, अमोनियम नाइट्रेट 10 किलोग्राम, वायरलेस वीएचएफ सेट 08 नग, वेल्डिंग मशीन 01 नग, कटर मशीन 01 नग, नक्सली वर्दी एवं वर्दी निर्माण सामग्री, नक्सली साहित्य तथा संदिग्ध सिंगल शॉट राइफल समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें