मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

नक्सलवाद सामाजिक समस्या, बंदूक के बल पर नहीं होगा समाधान : नीरज कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नक्सलवाद सामाजिक समस्या, बंदूक के बल पर नहीं होगा समाधान : नीरज कुमार

पटना। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने नक्सलवाद को सामाजिक समस्या बताया। उन्होंने कहा कि बिहार इस मामले में पूरे देश के लिए रोल मॉडल है। बंदूक के बल पर इसका समाधान नहीं होगा।

नीरज कुमार ने नक्सलवाद को 'सामाजिक समस्या' बताते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा, "नक्सलवाद हमारी सामाजिक समस्या है और बंदूक के बल पर इसका समाधान नहीं होगा।

बिहार इस मामले में पूरे देश के लिए रोल मॉडल है। हमने पंचायती राज में पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिलाओं को आरक्षण देकर नक्सलवाद के सामाजिक आंदोलन को पूरी तरह से ध्वस्त किया है।"

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने वरात्रि के पावन अवसर पर बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, "हम शान-ए-सौगात हैं और वो (विपक्ष) शान-ए-शर्म हैं।"

नीरज कुमार ने नक्सलवाद को लेकर बयान ऐसे समय में दिया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नक्सलियों को संदेश दिया था कि वे हथियार डाल दें, पुलिस गोली नहीं चलाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के 'ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट' की भी सराहना की।

‘भारत मंथन-2025: नक्सल मुक्त भारत' कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, "हम किसी को नहीं मारना चाहते। हम पूरा प्रयास करते हैं कि नक्सली को सरेंडर या अरेस्ट करने का पूरा मौका दिया जाए, लेकिन जब नक्सलवादी हाथ में हथियार लेकर भारत के निर्दोष नागरिकों को मारने निकलते हैं तो सुरक्षाबलों के पास कोई और चारा नहीं होता और उन्हें गोली का जवाब गोली से ही देना होता है।

शाह ने कहा, "वामपंथी क्षेत्र में सड़कें क्यों नहीं बन सकीं? क्योंकि नक्सलियों ने कॉन्ट्रैक्टर्स की हत्या कर दी।"

उन्होंने सवाल किया कि बड़े-बड़े लेख लिखकर सरकार को उपदेश देने वाले बुद्धिजीवी विक्टिम ट्राइबल के लिए लेख क्यों नहीं लिखते? उनकी संवेदना सिलेक्टिव क्यों है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें