मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

200 मीटर दौड़ में नवादा के विक्रम का जलवा, बने राष्ट्रीय चैंपियन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
200 मीटर दौड़ में नवादा के विक्रम का जलवा, बने राष्ट्रीय चैंपियन

नवादा।

जिले के कौआकोल प्रखंड के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव निवासी एवं पंचायत समिति सदस्य दिलीप रविदास के पुत्र विक्रम कुमार ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

बनारस में आयोजित एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विक्रम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बुधवार को नवादा पहुंचे पर भब्य स्वागत किया।

इस शानदार उपलब्धि से न केवल नवादा जिले में खुशी की लहर है। विक्रम के पिता दिलीप रविदास ने बताया कि इससे पहले भी विक्रम मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुका है।

लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर उसने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में विक्रम कुमार टीएस कॉलेज, हिसुआ (नवादा) से बीए पार्ट-2 की पढ़ाई कर रहा है।

बचपन से ही उसकी खेलों में गहरी रुचि रही है और वह पटना में नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर अपनी प्रतिभा को निखारता रहा है। विक्रम की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर विक्रम कुमार युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें