मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा का टॉप 10 शातिर अपराधी नीतीश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा पुलिस ने 15 हजार का इनाम किया था घोषित

नवादा। जिले के दस मोस्टवांटेड अपराधियों की सूची में शामिल नीतीश कुमार को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।

कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। नीतीश के ऊपर नवादा पुलिस ने 15 हजार की राशि का इनाम घोषित कर रखी थाी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे खरांट मोड़ से गिरफ्तार किया है।

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जपरा रेल पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर हथियार का भय दिखाकर मारपीट की और दो लोगों से 16 हजार रुपये, सोने की चेन, लॉकेट, तीन मोबाइल व एक बैग लूट लिया था। जिसे लेकर थाने में प्राथमिक दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। लेकिन कुख्यात नीतीश विगत नौ माह से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तार में लगी हुई थी। उस पर ईनाम भी रखा गया था। नवादा मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। फिलहाल नवादा के कुख्यात नीतीश कुमार को पुलिस ने जेल भेजा है। नवादा के एसपी ने इसको क्या अपराधी की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम के अधिकारियों तथा जवानों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें