मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

रवि रंजन असिस्टेंट कमांडेंट बनकर बढ़ाया नवादा का गौरव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा ।नवादा जिले के नरहट प्रखण्ड अंतर्गत पुन्थर गांव निवासी

पिता सुरेन्द्र यादव एवं माता सीता देवी के पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ पंकज

कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमांडर बन कर

गांव के साथ ही नवादा का नाम रौशन किया है। रविरंजन ने यूपीएससी में 306

रैंक प्राप्त किया है।

स्वजनों ने बताया कि रविरंजन ने मैट्रिक की पढ़ाई

उच्य विद्यालय हिसुआ से 2006 में और गांधी इंटर विद्यालय नवादा से 2008 में

इंटर की परीक्षा पास की है। इसके बाद रविरंजन ने नेवी की परीक्षा में

सफलता प्राप्त कर 2009 से इंडियन नेवी कार्यरत था। इसके बाद भी रविरंजन को

आगे की पढ़ाई कर उच्च पद प्राप्त करने की ललक थी। इस बार यूपीएससी द्वारा

जारी 7 जुलाई को रिजल्ट में सफलता प्राप्त कर गांव एवं स्वजनों का मान

बढ़ाया है। रविरंजन तीन भाई में सबसे बड़ा है।

मंझला भाई प्राइवेट कंपनी

में इजीनियर है। वहीं छोटा भाई मनोज कुमार जेनरल तैयारी कर रहा है। रविरंजन

की इस सफलता पर माता पिता, भाई एवं गांव के लोग काफी खुश हैं। इनके सफलता

पर दद्दन कुमार, हरिवल्व कुमार आदि लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें