मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

महायज्ञ को ले अफरडीह गांव में निकाली गई कलश यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के दरावां पंचायत के अफरडीह

गांव में सोमवार को एक नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी के प्रतिमा

में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर 24 घण्टा का श्रीराम धुन

का आयोजन किया गया। जिसको लेकर विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजनकर्ता

से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीहनुमान जी की प्रतिमा के प्राण

प्रतिष्ठा

को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था चार बस एवं दो चारपहिया वाहन से कलश लेकर

मुंगेर जिला के कष्टहरणी घाट पहुंचे। वहां विधिवत कलश में जलभराई कार्य

किया गया। वहां से पुनः श्रद्धालुओं का जत्था पकरीबरावां-सिकंदरा पथ पर

परसामा मोड़ के पास उतर गए। जहां से अफरडीह गांव अवस्थित बजरंगबली के मंदिर

तक आने के लिए पैदल कलश यात्रा की शुरुआत हुई। जहां से कलश यात्रा में

गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस

दौरान कलश यात्रा में शामिल विधायक कामरान कंधे पर भगवा गमछा एवं सर पर

तिलक लगाए पूरे उत्साह में नजर आए। पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान की

भूमिका अफरडीह गांव के मनोज महतो ने निभाई,जबकि पुरोहित की भूमिका

लक्खीसराय के विद्वान ब्राह्मण प्रवीण पांडेय ने निभाई। पुरोहित के द्वारा

विधिवत कलश स्थापित कर 24 घण्टीय श्रीराम धुन की शुरुआत की गई। हवन व

पूर्णाहुति के साथ ही प्रसाद वितरण कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम को

सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण सुबोध सिंह,अरविंद कुमार,नवीन कुमार,बीपीन

कुमार आदि प्रमुख

भूमिका निभाई। मौके पर प्रखण्ड राजद अध्यक्ष कैलाश प्रसाद

यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें