मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कैदी फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सदर अस्पताल से इलाज के दौरान कैदी फरार, पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर

नवादा ।नवादा सदर अस्पताल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जेल से इलाज के लिए लाए गए एक कैदी के फरार होने की सूचना मिली। फरार कैदी की पहचान नालंदा जिले के रहने वाले प्रहलाद कुमार सोनी के रूप में की गई है। यह घटना पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रहलाद कुमार सोनी को बीते 12 दिसंबर 2025 को बीमारी की हालत में जेल से नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को वह शौचालय जाने के बहाने वार्ड से बाहर निकला। इसी दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर से बचकर वह फरार हो गया।कैदी के फरार होते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि इलाज के दौरान कैदी को न तो हथकड़ी लगाई गई थी और न ही उसकी समुचित निगरानी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहने के बजाय इधर-उधर मटरगश्ती कर रहे थे। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर कैदी अस्पताल से निकलने में सफल हो गया।फरार कैदी प्रहलाद कुमार सोनी को पहले पुलिस ने शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था और उसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। ऐसे में एक गंभीर आपराधिक पृष्ठभूमि वाले कैदी का इस तरह से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भी इस घटना को लेकर भय का माहौल देखा गया।घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है।कैदी की गिरफ्तारी के लिए जिले भर में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। नालंदा और आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है, ताकि कैदी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस का दावा है कि संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना ने एक बार फिर जेल से इलाज के लिए लाए जाने वाले कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है और फरार कैदी को कब तक कानून के शिकंजे में लाया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें