मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिस अधिकारी को किया जख्मी ,6 माफिया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर पुलिस अधिकारी को किया जख्मी ,6 माफिया गिरफ्तार

नवादा। बिहार के नवादा जिले में बालू माफिया पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। लगातार पुलिस को टारगेट कर रहा है। ताजा मामला नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव घटित हुई है,जहां गुरुवार की अहले सुबह अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर बालू माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया । जिसमें एक जमादार नागेंद्र कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।आनन - फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। नारदीगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि बालू के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस बल नदी में पहुंची जहां ट्रैक्टर लेकर जम माफियाओं ने पुलिस अधिकारी नागेंद्र सिंह पर जान करने के नियत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चिंताजना हालत में पटना भेजा गया स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में 6 बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है । उनकी निशानदेही पर बालू के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बालू तथा दारू की माफिया गिरी से नवादा जिले में सैकड़ो अपराधी किस्म के लोग करोड़ों रुपये कमा चुके हैं ।जिस कारण इलाके में उनका दबदबा कायम है। सच्चाई है कि पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी रुपए कमाई की लालच पर माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं जिस कारण भी नवादा जिले में माफियाओं का मनोबल काफी बढ़ा है। दो दिन पूर्व भी कादिरगंज के चौकीदार पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया था ।जिससे गंभीर रूप से वे जख्मी हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें